LATEST NEWS

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

  • Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो या ईवीएम, हर जगह करना पड़ रहा हार का सामना
  • Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो

  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना,

सीतामढ़ी में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया बवाल, पुलिस पर 50 हज़ार रुपए नहीं देने पर पिटाई करने का लगाया आरोप

सीतामढ़ी में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया बवाल, पु

SITAMRHI : जिले में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई है। जिसको लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। परिजनों का आरोप है की पुलिस की  पिटाई होने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा बौधि स्थान गोट वार्ड न 12 निवासी बिंदेश्वर मुखिया के पुत्र मुकेश मुखिया के रूप में की गई है। 

मामले को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया की उसका पति 26 तारीख को अपने दरवाजे से शराब पीने मामले में पकड़ाया था। जिसके एवज में बथनाहा थाना में पदस्थापित अंशु कुमारी के द्वारा बतौर 50000 रुपए की मांग की गई थी। जिसको नहीं देने पर बुरी तरह से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 

वही उनके द्वारा यह भी बताया गया था की पैसा देने पर बाहर से बाहर ही  छोड़ दिया जाएगा। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 आशीष आनंद ने बताया की मृतक को शराब के साथ शराब पीने मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसके पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई थी। 

कहा की मृतक पूर्व में शराब मामले में कई बार जेल जा चुका है। तबियत खराब होने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां तक पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है। इस बात की जांच कराई जाएगी। अगर दोषी पाए जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट