LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सीएम नीतीश से बातचीत के बाद जहानाबाद लोकसभा चुनाव प्रचार में कूदे एरिस्टो के एमडी भोला बाबू,जगह जगह हो रहा जोरदार स्वागत

सीएम नीतीश से बातचीत के बाद जहानाबाद लोकसभा चुनाव प्रचार में

जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथि नजदीक आते ही नेताओं का इलाके में चुनाव प्रचार तेज हो गया है.  इसी कड़ी में  राजपूत समाज सम्मेलन में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने सभी गांव को विकास के लिए संकल्प लिया.

सीएम नीतीश के विशेष आग्रह पर भोला बाबू  जदयू के चंद्रवंशी के पक्ष में जनता से अपील कर रहे हैं. अरिस्टो फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने चंद्रेश्वर चंद्रवंशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विंद समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए काम किया है. अपने पंचायत के गांवों को गोद लेकर काम कराया है. चापाकल, और सामुदायिक भवन बनाने का काम किया है. कई लोगों को नौकरी दी है. उन्होंने जदयू के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रवंशी को बिंद समाज के लोगों से समर्थन देने की अपील की .

समारोह में शामिल होने के लिए आए अरिस्टो फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार का विकास करना है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वे इसी सभागार में समाज को आगे बढ़ाने के लिए किे जाने वाले कामों की चर्चा करेंगे.

किंग महेंद्र  के अनुज और अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने रविवार को जहानाबाद में कहा कि जिले में विकास के कारवां को मिलकर आगे बढ़ाएंगे. उमेश शर्मा ने कहा कि वे जिले के नौजवानों के साथ बिंद समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. 

NSIT
Nsmch

उमेश शर्मा ने कहा कि इसके अलावा पेयजल आपूर्ति के अलावे समाज के लोगों के साथ मिलकर जन उपयोगी योजनाओं को जमीन पर उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा. उन्होंने एक बात जोर देकर कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो आम आदमी भी समाज को लाभान्वित कर सकता है. 

विकास के कारवां को और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए उमेश शर्मा ने कहा कि जिले का हर संभव विकास हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा. युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जाएगा. उमेश शर्मा ने जहानाबाद से जदयू के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को समर्थन देने की अपील की है.

भालो बाबू ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है. जो भी गांव में जरूरतमंद रहेंगे, उनको प्राथमिकता के आधार पर उन गांव में विकास किया जाएगा. राजपूत समाज सम्मेलन में  बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, अरिस्टो फार्मा एमडी उमेश शर्मा शामिल हुए .इस दौरान भोला बाबू का भव्य स्वागत किया गया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत किया