दरभंगा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए पथराव के बाद गृह विभाग ने लिया एक्शन, दो दिन इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक

दरभंगा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए पथराव के बाद गृह विभ

DARBHANGA : दरभंगा में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने दो दिन के लिए जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। यह रोक 17 फरवरी को दोपहर दो बजे से प्रभावी हो गई है, जो 19 फरवरी की दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग ने उक्त कार्रवाई जिले के डीएम-एसएसपी की अनुशंसा के आधार पर की है।

सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाह

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने अपने आदेश में कहा है कि डीएम-एसएसपी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ असमाजिक तत्व दरभंगा जिले में इंटरनेट के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार कर अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, टेलीग्राम, गूगल प्लस, वीचैट, टेलीग्राम, यूट्यूब जैसे इंटरनेट मीडिया माध्यम और त्वरित संदेश भेजने की सुविधा को 19 फरवरी तक रोक दिया गया है।

Diarch GO

यह थी पूरी घटना

बता दें कि दरभंगा के मुरिया गांव में गुरुवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन जुलूस दौरान एक धार्मिक स्थल के निकट छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने भारी पथराव शुरू कर दिया था। जुलूस पर पथराव से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

जुलूस में शामिल लोग जान बचाने के लिए ट्रैक्टर में लदी मूर्ति को छोड़कर जैसे-तैसे भागने को मजबूर हो गए। हालांकि, इस घटना में दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की। हालांकि, उपद्रवियों की संख्या अधिक रहने से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान, अवर निरीक्षक ध्रुव चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों भी घायल गए। इस बीच उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की।

भड़की हिंसा की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीएम राजीव रोशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने किसी तरीके से स्थिति पर नियंत्रण पाया। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।