LATEST NEWS

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

KGF 2 के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे 'रॉकी भाई यश', टाइटल और रिलीज डेट की हुई घोषणा

KGF 2 के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे 'रॉकी भाई यश', टाइटल

DESK : फिल्म केजीएफ 2 को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा का समय गुजर चुका है। फैंस को इस बात का इंतजार है कि केजीएफ के रॉकी भाई यश अब कौन सी फिल्म में नजर आएंगे। पिछले कुछ दिन से यश के नई फिल्म की चर्चा हो रही थी, वहीं अब यश की नई फिल्म के टाईटल और रिलीज डेट के साथ टीजर रिलीज कर दिया गया है।

4 दिसंबर को यश ने अपनी नई फिल्म की जानकारी फैंस को दी थी। हालांकि, उनकी मूवी का टाइटल क्या होगा, इसको लेकर उन्होंने सस्पेंस बनाया हुआ था। अब 8 दिसंबर को यश ने फैंस की बैचेनी को कम करते हुए अपनी अगली फिल्म के टाइटल पर से पर्दा उठा दिया है। उनकी अगली मूवी का टाइटल है 'टॉक्सिक- अ फेयरी टेल ग्रोन अप'। 

केवीएन प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक छोटी सी धमाकेदार झलक शेयर कर दी है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

टीजर में दिखा यश का लुक

अपनी फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस करने के साथ ही उन्होंने एक छोटा सा टीजर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंह में सिगार और सिर पर हैट लगाई हुई है। इस एक छोटी सी झलक देखकर ये अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा की KGF के बाद एक बार फिर यश धाकड़ अंदाज में भरपूर एक्शन अपने दर्शकों को दिखाते हुए नजर आएंगे।

NSIT
Nsmch

10 अप्रैल को होगी रिलीज

प्रशांत नील के साथ KGF जैसी सफल फिल्म देने के बाद अब यश मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री और निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ काम करने वाले हैं। केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर प्रोडक्शन इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। रॉकिंग स्टार यश की अगली फिल्म का टाइटल रिवील करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठा दिया है। ये मूवी सिनेमाघरों में 10-4-2025 में रिलीज होगी।

साई पल्लवी हो सकती है एक्ट्रेस

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ स्टार साई पल्लवी इस फिल्म में यश के अपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। फैंस कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ही काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब पोस्टर आने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' और KGF 2 से कन्नड़ के रॉकिंग स्टार को देशभर में पहचान मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब करारे नोट छापे। दो धमाकेदार पार्ट्स के बाद फैंस केजीएफ 3 की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार कर रहे थे।