LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

हत्या, लूट, रेप की घटनाओं के बाद अब जहरीली शराब से समस्तीपुर में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

हत्या, लूट, रेप की घटनाओं के बाद अब जहरीली शराब से समस्तीपुर

SAMASTIPUR : बिहार में पिछले कुछ दिनों में हत्या, लूट, रेप जैसी कई घटनाओं ने सरकार को बैकफुट पर ला दिया है। अब इसमें जहरीली शराब ने अपनी इंट्री कर ली है। पिछले कुछ समय से जहरीली शराब से होनेवाली मौत की घटनाओं पर विराम लग गया था। लेकिन अब फिर से ऐसी घटनाएं होने लगी है। इस बार मामला समस्तीपुर जिले से जुड़ा है. जहां जहरीली शराब का सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर हालत में पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का है। मृतक गांव के स्वर्गीय मुन्ना राय का बेटा विक्की कुमार(25) बताया गया है। बुधवार की शाम 4 बजे विक्की का शव पटना से गांव पहुंचा। इससे परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। हालांकि, इस मुद्दे पर लोग उतना खुलकर नहीं बोल रहे हैं। 

Diarch GO

सोमवार को गांव के युवकों ने की थी मुर्गा पार्टी

मृतक के परिजन राजनंदन राय ने बताया कि सोमवार को विक्की ने गांव के ही 5 अन्य युवकों के साथ मुर्गी फॉर्म पर पार्टी मनाई थी। बताया गया है कि छोटू कुमार गांव के ही प्रिंस कुमार, तिल्यंती, रूपेश कुमार, सिंकु कुमार और विक्रम कुमार के साथ मुर्गी फॉर्म पर पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद सभी लोग घर लौट आए। रात में अचानक 2 की स्थिति खराब होने लगी।

इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोगों ने दोनों को पहले मोहिउद्दीन नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिर दोनों को पटना ले आए। पटना में इलाज के दौरान विक्की कुमार की बुधवार को मौत हो गई। जबकि, 1 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

एसपी ने शुरू की मौत की जांच

वहीं, एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जलालपुर गांव में एक युवक की मौत और 1 के बीमार होने की सूचना है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। ताकि यह स्पष्ट हो सके की मौत का कारण क्या है। अभी परिवार के लोगों का भी बयान लिया जा रहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।