LATEST NEWS

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

शाहरुख खान के साथ स्वदेश फिल्म में डेब्यू करनेवाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी का हुआ भारी एक्सीडेंट, वीडियो हो रहा वायरल

शाहरुख खान के साथ स्वदेश फिल्म में डेब्यू करनेवाली एक्ट्रेस

DESK  : किंग खान शाहरुख खान की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार स्वदेश से अपना डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री गायत्री जोशी से जुड़ी है। जिनकी कार बीते मंगलवार बड़े हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कार में गायत्री जोशी के साथ उनके पति विकास भी मौजूद थे। उनकी कार बुरी तरह से टूटकर बर्बाद हो गई। गनिमत यह रही कि गायत्री जोशी और उनके पति इस घटना में बाल बाल बच गए। हालांकि इस दौरान दूसरी कार में मौजूद एक स्वीस दंपती की मौत हो गई। गायत्री जोशी के साथ यह हादसा इटली में हुआ है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयावह था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ. घटना के वक्त गायत्री और उनके पति अपनी लेम्बोर्गिनी से जा रहे थे उनकी कार के आगे-पीछे कई अन्य लग्जरी गाड़ियां भी चल रही थीं। इस दौरान आगे चल रहे एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी ने फरारी को टक्कर मार दी, जो साथ चल रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर से मिनी ट्रक पलट गया और फरारी में आग लग गई, जिससे इसमें सवार दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। इस हादसे की जानकारी खुद गायत्री जोशी ने एक न्यूज वेबसाइट को दी है।

NSIT
Nsmch

हादसे का लाइव वीडियो हुआ कैद

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि पीछे चल रही एक गाड़ी के डैशबॉर्ड पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे कई लग्जरी गाड़ियां एक-एक करके वीडियो रिकॉर्ड कर रही गाड़ी को ओवरटेक करती हैं. फिर कुछ आगे चलते ही एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय उसे टक्कर मार देती है, जिससे गाड़ी और ट्रक दोनों पलट जाते हैं

सिर्फ एक फिल्म करने के बाद फिल्मों से बनाई थी दूरी

बता दें कि गायत्री जोशी ने 2004 में फिल्म 'स्वदेस' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी. हालांकि उन्होंने एक मात्र फिल्म 'स्वदेश' करने के बाद ही एक्टिंग से दूरी बना ली और ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी कर ली. इसके बाद से वह बॉलीवुड से दूर ही नजर आई हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेकर की थी. अगले साल 2000 में उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता, जिससे उन्हें जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 में इंडिया को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला था