LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

देर शाम जहानाबाद पहुंचे एसीएस केके पाठक, डायट केंद्र में फैली गंदगी पर भड़के, संचालक पर लगाया जुर्माना

देर शाम जहानाबाद पहुंचे एसीएस केके पाठक, डायट केंद्र में फैल

JAHANABAD : एसीएस केके पाठक अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत डायट संस्थान ढोंगरा में पहुंचकर यहां चल रहे टोला सेवकों के द्वितीय चक्र के प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रशिक्षुओं के साथ बैठक किया। लगभग साढ़े सात बजे जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ पंहुचे। संस्थान के ऑडिटोरियम में प्राचार्य मोइनुद्दीन खां के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। 

गौरतलब है कि संस्थान के प्राचार्य के रूप में आज ही मोईनुद्दीन खां के द्वारा योगदान दिया गया है। इसके पूर्व कार्यकारी प्राचार्य द्वारा काम काज किया जा रहा था। तुरंत बाद गया जिले के प्रशिक्षु टोला सेवकों के साथ बैठक में शामिल होकर चल रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा सभी प्रशिक्षुओं को उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रों अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को स्कूल में लाने का प्रयास करना है। 

मेस संचालक पर 50 हजार का लगाया जुर्माना

इस दौरान वहां चल रहे प्रशिक्षण पर उन्होंने संतोष प्रकट किया साथ ही ढोंगरा गांव के ग्रामीणों द्वारा मेस संचालकों द्वारा परिसर के बाहर फैलाई जा रहे गंदगी को लेकर ध्यान आकर्षित किया। इसकी जानकारी मिलते ही मेस संचालक पर बरस पड़े तथा उन्होंने ₹50000 का जुर्माना भी लगाया। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस संस्थान में उनके द्वारा जायज दिया गया था तथा उसे समय भी ग्रामीणों द्वारा में संचालक की शिकायत की गई थी।

NSIT
Nsmch

REPORT - RITESH KUMAR