LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

शिक्षक नियुक्ति में नीतीश सरकार पर विपक्ष का फर्जीवाड़ा का आरोप, जीतन राम मांझी ने कहा- बीपीएससी द्वारा शिक्षक बहाली में भारी पैमाने पर धांधली की गई है

शिक्षक नियुक्ति में नीतीश सरकार पर विपक्ष का फर्जीवाड़ा का आ

अरवल जिले के सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश पर प्रहार करते हुए ज्य सरकार बिहार के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षक बहाली में भारी पैमाने पर धांधली की गई है. बिहार के लोग बीएससी और एमएससी कर कर चाय बेच रहे हैं और बीटेक कर के टेंपो चला रहे हैं.

  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश पर करारा हमला करते हुए कहा कि नीतीश सरकार बिहार से बाहर के लोगों को बुलाकर यहां शिक्षक के पद पर जाली सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी दे रही है. उन्होंने कहा कि भारत के अनेक राज्यों में थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड के नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू है, जबकि बिहार में इसे समाप्त कर बिहार के युवाओं को बेरोजगार बनाने का कार्य नीतीश सरकार कर रही है.

  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार पूर्व से ही मजदूर का फैक्ट्री रहा है और बिहार से मजदूरों का निर्यात दूसरे प्रदेशों और देशों में होता है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में आपस में भारी विरोधाभास है, और 2024 के चुनाव में एनडीए गठबंधन बिहार के सभी 40 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी. इस अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित थे.