LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

ACCIDENT IN MP : मजदूरों से भरी ऑटो पर पलटी तेज रफ्तार हाइवा, दबने से एक बच्चा सहित सात की मौत, छह गंभीर

ACCIDENT IN MP : मजदूरों से भरी ऑटो पर पलटी तेज रफ्तार हाइवा

DESK : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार को हाइवा अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी ऑटो पर पलट गई। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों  के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

घटना मझगवां थाना क्षेत्र के सिहोरा-मझगवां रोड के नुंजा खम्हरिया गांव के पास हुआ। बताया गया कि सभी मृतक और घायल प्रतापपुर के रहनेवाले थे और ऑटो से सिहोरा स्टेशन जा रहे थे। जहां से उन्हें ट्रेन में सवार होकर इटारसी पहुंचना था। तभी खमरिया के नुंजा के पास हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और टक्कर के बाद हाइवा ऑटो के ऊपर पलट गया, जिससे ऑटो में बैठे एक बच्चा समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Diarch GO

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। 

ग्रामीण हुए आक्रोशित

इस दुर्घटना ने ग्रामीणों को गुस्से में ला दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया और स्टेट हाइवे पर आवागमन रोक दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन तुरंत दुर्घटना की जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

NSIT
Nsmch

साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि हाइवा चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ या अन्य कोई कारण था।