LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

गांधी सेतु पर हुआ हादसा, जाम में फंसे ट्रक से नीचे उतरा था चालक, पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने रौंद दिया

गांधी सेतु पर हुआ हादसा, जाम में फंसे ट्रक से नीचे उतरा था च

HAJIPUR :  जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 23 के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

मृतक ट्रक चालक की पहचान नालंदा जिला के मौलाना वीधा निवास विजय गोप के के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी सेतु पर जाम लगा हुआ था तभी सुबोध ट्रक से नीचे उतरकर अपनी गाड़ी को देख रहा था उसी दरमियान पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गई सूचना पाकर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार