LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

फिर एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे सीआईडी टीवी सीरियल के अभिजीत और दया, जानें क्या करेंगे एसीपी प्रदुम्न

फिर एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे सीआईडी टीवी सीरियल के अभिज

DESK : टीवी पर 20 साल से भी अधिक समय तक दर्शकों का मनोरंजन करनेवाली टीवी सीरियल सीआईडी आज भी दर्शकों को बहुत पसंद आती है और सीरियल को पुरानी टीम के साथ फिर से शुरू करने की मांग होती रहती है। ऐसे में अब सीआईडी के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस शो के दो मेन लीड कैरेक्टर्स ने एक साथ काम करने के लिए हाथ मिलाया है। जी हां, सीरियल में इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभानेवाले अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव और दया यानि दयानंद शेट्टी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक बार फिर से अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए साथ में आ रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस बर अभिजीत ना तो कोई केस सॉल्व करेंगे और ना ही दया एक झटके में दरवाजा तोड़ेंगे। इस बार दोनों किसी क्राइम केस को सुलझाने नहीं, बल्कि स्वाद का तड़का लगाते नजर आएंगे। हालांकि दर्शकों को थोड़ी निराशा होगी, क्योंकि इस बार उनके सात एसीपी प्रदुम्न नजर नहीं आएंगे।

आदित्य श्रीवास्तव ने इंटरव्यू में कहा, 'दया और मैं पिछले 20 सालों से अपराध-सुलझाने में भागीदार रहे हैं। हम दोनों का साथ और रिश्ता अटूट है। हमारा पुराना 'सीआईडी' क्रू एक शानदार नए आइडिया के साथ आई है और हम इसे फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हें। ये मई में यूट्यूब पर लॉन्च होगा। 

इस बार ट्रेवल की कहानियों और खाने-पीने के मजे से भरी एक रोलर कोस्टर की सवारी के लिए तैयार हो जाइए, हम पहले ही सतारा, महाराष्ट्र का पता लगा चुके हैं और अब हम गोवा का मसाला दे रहे हैं।' वहीं आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी एक फिल्म में भी नजर आएंगे। इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'हमने एक फिल्म पूरी कर ली है। हमें अब तक दर्शकों से बहुत प्यार मिला है, उम्मीद है कि आगे भी दर्शकों का प्यार हमें ऐसे ही मिलता रहेगा।'

NSIT
Nsmch