LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया बवाल

अरवल में पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, द

ARWAL : अरवल पुलिस की गाड़ी से बुधवार की दोपहर एसएच 69 ढोन्ढ़रा पुल के पास करीब तीन बजे बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिले के कुर्था थाना की पुलिस व एएलटीएफ की टीम तीन गाड़ियों के काफिले के साथ छापेमारी हेतु किसी गाँव जा रही थी। 

इसी बीच सामने से आ रही बाइक से कुर्था थाना की वाहन से यह टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार कुर्था थाना क्षेत्र के ढोन्ढ़रा टोला मुसनबीघा गांव निवासी सरयू यादव के 26 वर्षीय पुत्र विमल कुमार की मौत हो गई है। वहीं सुदामा यादव के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार घायल हो गया। हालांकि एक युवक की घटनास्थल पर मौत एवं एक घायल को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था ले गई। 

Diarch GO

 जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों की लगी तो आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचे तो वहां पर जाने के बाद परिजनों को मृतक युवक को पुलिस द्वारा अरवल ले जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और थाने का घेराव कर पथराव किया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एसएच 69 सड़क को ढोन्ढ़रा मोड़ के पास जाम कर दिया। हालांकि कुर्था थाना,मानिकपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शांति बहाल करने में जुटी हुई है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट