LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

लड़की से चोरी छिपे मिलने आया युवक पकड़ाया, अरवल से ऐसे उतरा इश्क का भूत... शादी और बाराती की अनोखी कहानी

लड़की से चोरी छिपे मिलने आया युवक पकड़ाया, अरवल से ऐसे उतरा इश

अरवल. जिले के कुर्था प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्राचीन सूर्यमंदिर में मंगलवार की सुबह प्रेमिका से मिलने आए युवक को पकड़कर लड़की के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सामने लड़की के मांग में सिंदूर भरवा कर प्रेमी की शादी करवा दी। प्रेमी और प्रेमिका दोनों को बालिग बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल मानिकपुर ओपी क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी रमेश कुमार एवं गया जिले के अलीपुर थानाक्षेत्र स्थित शादीपुर गांव निवासी गुड़िया कुमारी कई महीनों से छुप छुप कर मिलते थे। जिसकी भनक परिजनों को भी लग गई थी। इसके बाद लड़की के परिजन दोनों को रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे जब लड़का दोस्तों के साथ लड़की से कुर्था मिलने आया तो दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया। 

युवक से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हम दोनों एक दूसरे से कई महीनों से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। युवक की बातों को सुनकर परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने भी हामी भरी।

आनन-फानन में परिजनों ने कुर्था प्रखंड परिसर स्थित प्राचीन सूर्यमंदिर में पंडित सतीश पांडेय की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करवा दी इस मौके पर लड़की के माता पिता भाई एवं अन्य लोग मौजूद थे तो वहीं लड़के का दोस्त एवं अन्य निकट संबंधी भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch