LATEST NEWS

  • वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा पहरा
  • वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा

  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी

  • बिहार विधान परिषद मतदान के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान : कहा-पुलिस की कार्रवाई से होगा और फायदा, पुलिस हमें भी कर ले गिरफ्तार
  • बिहार विधान परिषद मतदान के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान : कहा-पुलिस की कार्रवाई से होगा

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

एक साल की बच्ची के साथ मालगाड़ी के महिला ने लगा दी छलांग, चली गई जान, लेकिन मासूम को सिर्फ मामूली चोटें

एक साल की बच्ची के साथ मालगाड़ी के महिला ने लगा दी छलांग, चल

SUPAUL : शनिवार को एक साल की बच्ची के साथ एक महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद बच्ची बाल-बाल बच गई। उसे सिर्फ मामूली चोटें आई है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया निवासी मो. खुर्शीद की लगभग 25 वर्षीय पत्नी जुमनी खातुन के रूप में की गई है। 

घटना दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है। बताया गया कि सुपौल रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी खुलकर सरायगढ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड के तरफ से उक्त महिला अपनी गोद में बेटी को लिए आई और लोहिया चौक रेलवे ढाला के दक्षिणी भाग उस मालगाड़ी के आगे कूद गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बच्ची के ऊपर से निकल गई ट्रेन

वहीं, बच्ची दोनों पटरी के बीच में गिर गई और मालगाड़ी उसके उपर से निकल गई। उसके बाद लोग दौड़े और एक अन्य महिला ने उस बच्ची को दोनों पटरी के बीच से उठा अपनी गोद में ले ली। उसके बाद सहरसा से जीआरपी की टीम आई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की मां ने बताया वह ससुराल में थी, क्या हुआ पता नहीं

इधर मृतका की मां पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हनियां निवासी सबरून खातुन ने बताया कि वह ससुराल में थी और वहीं से यह सुपौल आई। इस तरह के घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण है यह हमलोगों को नहीं मालूम। ससुराल वालों से बातचीत के बाद ही असली वजह पता चलेगा। 

NSIT
Nsmch