LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से गेहूं लदा ट्रक गायब, मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खाली गाड़ी को किया बरामद

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से गेहूं लदा ट्रक गायब, मामल

MUZAFFARPUR : बिहार राज्य खाद्य निगम के एक गोदाम से बुधवार के देर रात गेहूं लदे गायब ट्रक को  घटना के महज 24 घंटे के अंदर ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने उक्त ट्रक को गोपालगंज से बरामद कर लिया है। हालांकि ट्रक पर लोड गेहूं अपराधियों द्वारा गायब कर दिया गया है। और ट्रक को लावारिस हालत में गोपालगंज जिले में सड़क किनारे लगा दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने गोपालगंज जिले से उक्त ट्रक को बरामद कर लिया है।

तीन दिन से गोदाम के बाहर खड़ी थी ट्रक

 दरअसल पूरा मामला बीते बुधवार की है जहां मुजफ्फरपुर जिलें में स्थित भारतीय खाद्य निगम से एक ट्रक गेहूं लोड कर बिहार राज्य खाद्य निगम के जनाढ़ स्थित गोदाम पर पहुंचा था। वहीं उक्त गोदाम में जगह नहीं होने के कारण तीन दिनों से ट्रक गोदाम पर ही खड़ा था और बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा उक्त ट्रक की चोरी कर ली गई थी। वही जब गुरुवार की अहले सुबह चोरी की बात जब प्रशासनिक महकमे को लगी तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस की कई टीम अलग-अलग जगह पर छापेमारी शुरू की। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगा। 

जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की चोरी गई उक्त ट्रक गोपालगंज जिले में सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलते के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की एक टीम गोपालगंज के लिए रवाना हो गई है। 

 पूरे मामले में औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि बिहार राज्य खाद्य निगम के जनाढ़ गोदाम से गेहूं लदी ट्रक चोरी हो गई थी।  इसी बीच सूचना प्राप्त हुई की बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से चोरी हुई ट्रक गोपालगंज जिले में सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम उक्त ट्रक को बरामद करने के लिए गोपालगंज रवाना हो गया है हालांकि सूचना के अनुसार ट्रक से गेहूं को गायब कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर/मणि भूषण शर्मा