LATEST NEWS

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत,

HAJIPUR : वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र के भाटोलिया बाबा चौक के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन एक की स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर डॉक्टर ने रेफर कर दिया लेकिन युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 

मृतक गरौल थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुरदरिया गांव निवासी  मोहम्मद गफ्फार का 32 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन बताया गया है। जो बाइक सवार होकर अपने भाई मुमताज के साथ चिनातवनपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां दावत पार्टी में जा रहा था। जैसे भाटोलिया बाबा चौक के पास पहुंचे ही था वैसे ही ब्लेजा कार सवार ने ठोकर मार दिया था। जिससे युवक और उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

 जिसे स्थानीय लोगों ने परिजनों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल हाजीपुर आते ही युवक ने दम तोड़ दिया। 

इधर घटना की सूचना पाते ही नगर थाने की पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक उड़ीसा में रहकर टायर में का दूकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। जो बीते दिन ईद में शामिल होने के लिए अपने घर आया था। मृतक का 2 वर्ष का एक पुत्र भी है। पत्नी और उसके घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार