LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

पत्नी के साथ 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली ने किया सरेंडर, 86 मुठभेड़ सहित संगीन वारदातों को दिया था अंजाम...

पत्नी के साथ 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली ने किया सरेंडर,

DESK: 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दरअसल, यह मामला छत्तीसगढ़ सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का है। जहां दो हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दोनों नक्सली छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र में लंबे समय से सक्रिय थे। गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक शनिवार को हार्डकोर नक्सली मनकू तुमरेटी उर्फ गिरीधर उर्फ बच्चु और संगीता उर्फ ललिता चैनू उसेंडी ने आत्म समर्पण किया है। 

महाराष्ट्र सरकार ने मनकू तुमरेटी उर्फ गिरीधर पर 25 लाख और संगीता उर्फ ललिता चैन पर 16 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरिधर की पत्नी संगीता उसेंडी उर्फ ललिता पर 17 मामले दर्ज हैं। उसके सिर पर 16 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। उन्होंने बताया कि गिरिधर 1996 में एटापल्ली दलम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में शामिल हुआ था। वह गढ़चिरौली में संगठन की गतिविधियों का प्रमुख था।

Diarch GO

पुलिस ने बताया कि गिरिधर के खिलाफ 179 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 86 मुठभेड़ और 15 आगजनी के हैं। उसकी पत्नी संगीता पर 17 मामले दर्ज हैं। उसके सिर पर 16 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार से गिरिधर को 15 लाख रुपये और ललिता को 8.50 लाख रुपये मिलेंगे। इस दौरान महाराष्ट के उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहें। 

उन्होंने नक्सलियों के सरेंडर को लेकर कहा कि, "गढ़चिरौली पुलिस और सी-60 के जवानों को बधाई! गढ़चिरौली में ₹25 लाख और ₹16 लाख के इनामी गिरधर और उनकी पत्नी ये दोनों माओवादी जोड़े के आत्मसमर्पण से सरकार और पुलिस को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। इनके हथियार छोड़ने के कारण जिले में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है"।

NSIT
Nsmch