LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बहनोई की हुई मौत, बहन की हालत नाजुक

अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में

DHANBAD : फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। उनके बहनोई राजेश तिवारी की मौत शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप एनएचटू पर सड़क दुर्घटना में हो गई। वहीं हादसे में पंकज त्रिपाठी की बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से चोटिल हुई हैं। जिन्हें इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं बहन और बहनोई के साथ हुए हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी भी कुछ समय में धनबाद पहुंच रहे हैं। पंकज त्रिपाठी के परिवार में हुए दुखद घटना पर चिराग पासवान ने भी दुख जाहिर किया है।

गोपालगंज से कार से जा रहे थे चितरंजन

धनबाद के अस्पताल में सहकर्मी और उनके रिश्तेदारों ने बताया कि राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी अपनी पत्नी सविता तिवारी के साथ बिहार के गोपालगंज के कमालपुर गांव से चितरंजन जा रहे थे. राजेश तिवारी अपनी कार खुद ड्राइव कर रहे थे, जबकि पत्नी वाहन में सवार थी. धनबाद से बंगाल जाने वाले एनएच 19 निरसा बाजार में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उनकी कार करीब तीन फिट के डिवाइडर से जा टकराई. कार की स्थित देखकर मालूम पड़ता है कि काफी रफ्तार में डिवाइडर से टकराई होगी. राजेश तिवारी चितरंजन में रेल में कार्यरत थे. उनकी ड्यूटी रेलवे की जीएम ऑफिस में थी 

Diarch GO

बहनोई की सड़क हादसे में मौत

हादसे में डिवाइडर कार की बॉर्नट को चीरते हुए ड्राइविंग सीट से पीछे की सीट तक पहुंच गई. कार के बोनट से लेकर पीछे की सीट तक परखच्चे उड़ गए. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल थे, जिसके बाद आनन फानन में दोनों SNMMCH अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान राजेश तिवारी ने दम तोड़ दिया. जबकि उनकी पत्नी सविता तिवारी का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. सविता की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद SNMMCH अस्पताल में धनबाद में रहने वाले उनके जानने वालों की भीड़ जुटी हुई है.

चिराग पासवान ने जताया शोक

वहीं इस घटना पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने ट्वीट कर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें

NSIT
Nsmch