LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में किसान के खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर हुई राख

अरवल में किसान के खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर हुई

ARWAL : मंगलवार की सुबह अरवल जिला स्थित वंशी थाना क्षेत्र के एकरौंजा गांव निवासी किसान रामविनय शर्मा के खेत में रखे धान के पुंज में आग लग लग गई। जिसके कारण पांच बीघा का धान के पूंज जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धान को काटकर खेत में चार सौ बोझे का पूंज बनाया हुआ था।

 

इसी बीच अचानक उस पूंज से आग की लपटे व धूआँ निकलने लगी। यह देखकर लोग दौड़े एवं तत्परता दिखाते हूए नलकूप और जेसीबी की मदद से पुंज को गिराया गया। जिसमें 200 धान का बोझा बचाया गया। शेष 200 बोझा धान जलकर खाक हो गया। 

वही इस बात की जानकारी देते हुए ग्रामीण कमल सरदार और पीड़ित किसान रामविनय शर्मा ने बताया कि धान आग लगने का कारण का कोई पता नहीं चला। पाँच बीघा का धान का पूंज खेत में ही रखा गया था। धीरे-धीरे उसकी पिटाई की जाती। इसी बीच अचानक उससे धूँआं निकलने लगा। इसे देख लोग दौड़े आनन फानन में जेसीबी और नलकूप चलाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

NSIT
Nsmch

बताया की आधी धान का बोझा जलकर खाक हो चूका था। बड़ी मशक्कत के बाद दो सौ बोझा बचाने में लोग कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वंशी थाना व अंचल अधिकारी को दे दी गयी है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट