LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

घर की छत पर जमा बरसात के पानी को निकालने गए स्वर्ण व्यवसायी की करंट लगने से हुई मौत

घर की छत पर जमा बरसात के पानी को निकालने गए स्वर्ण व्यवसायी

SAHARSA : अपने घर की छत पर जमा हुए बारिश को निकालने गए स्वर्ण व्यवसायी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस ने मृतक स्वर्ण व्यवसायी की पहचान पंकज सोनी के रूप में की है, जिसकी उम्र तकरीबन 42 वर्ष थी और सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले का रहने था। वरिष्ठ पत्रकार बड़े भाई संजय सोनी ने कहा कि प्रत्येक दिन सुबह में टहलने जाने से पहले मैं अपने छोटे भाई से मुलाकात कर टहलने जाते थे, लेकिन आज सुबह में खोजे तो उससे मुलाकात नहीं हुई। 

बाद में पता चला कि छत पर गया था और जमा पानी को निकाल रहा था, उसी दौरान करंट की चपेट आ गया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि तीन चार दिन से छत पर करंट आ रहा था। मिस्त्री को बुलाकर दिखाया, लेकिन पता नहीं चल सका। कल रात फिर बारिश हुई थी जिसके बाद आज पानी जमा हो गया।