LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में टोटो पलटने से ड्राइवर सहित दंपती और उनके तीन बच्चे नाले में गिरे, सभी बच्चे लापता

अरवल में टोटो पलटने से  ड्राइवर सहित दंपती और उनके तीन बच्चे

ARWAL : अरवल जिले में शुक्रवार को दोपहर एक दर्दनाक हो गया जहां रक्षाबंधन में अपने गांव आए एक दंपति की तीन बच्चे नाले में डूब गए जिसका अबतक पता नहीं चल पाया है। वहीं सूचना मिलने के बाद खुद  जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह सिंह,डीएसपी कृति कमल सहित जिला प्रशासन व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अरवल विधायक महानंद सिंह,रोहाई पंचायत के मुखिया अभिषेक रंजन समेत कई जनप्रतिनिधि भी घटना स्थल पर पहुंच लापता बच्चें की सकुशल बरामदगी की कोशिश में लगे हुए हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिले के करपी थानाक्षेत्र स्थित तेर्रा गांव निवासी पंकज कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर आए हुए थे शुक्रवार को वे तेर्रा गांव से जहानाबाद जाने के लिए एक टोटो गाड़ी ठीक कर जा रहे थे इसी क्रम में जयमंगल बिघा गांव के निकट बंदोपुर नाला में टोटो पलट गई जिसमें ड्राइवर सहित सभी नाले में गिर गए जिसमें चालक एवं पंकज कुमार व उनकी पत्नी किसी तरह बाहर निकले लेकिन बच्चे पानी के तेज बहाव में उसी में लापता हो गए  पानी मे लापता बच्ची पल्लवी कुमारी उम्र 11 वर्ष, पम्मी कुमारी उम्र 8 वर्ष, एक बच्चा जिसका नाम हर्ष राज उम्र 6 वर्ष है।

 हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने बहुत खोजबीन की मगर पता नहीं चल पाया। इसके बाद करपी थाना एवं जिला प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके बाद करपी थानाध्यक्ष उमेश राम व एसडीआरफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच लापता बच्चे की खोजबीन में जुट गई है। वहीं  जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह सिंह,डीएसपी कृति कमल सहित जिला प्रशासन व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अरवल विधायक महानंद सिंह,रोहाई पंचायत के मुखिया अभिषेक रंजन समेत कई जनप्रतिनिधि भी घटना स्थल पर पहुंच लापता बच्चें की सकुशल बरामदगी की कोशिश में लगे हुए हैं।

REPORT - KUNDAN KUMAR