LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

शहाबुद्दीन के बेटे के करीबी की गोलियों से भूनकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने मारी 8 गोली, इलाके में दहशत

शहाबुद्दीन के बेटे के करीबी की गोलियों से भूनकर हत्या, हथिया

सीवान- बिहार के सिवान में एक शख्स शाहबाज आलम  की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.  बड़हरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. 

शाहबाज आलम की गिनती सिवान के पूर्व सांसद स्व मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के  करीबियों में होती थी.

शाहबाज आलम सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हता गांव का निवासी था.  शाहबाज अपनी गाड़ी से बड़हरिया के तरफ जा रहा था इसी बीच बाजार के समीप अपराधी घात लगाकर बैठे हुए थे जिसमें अपराधियों की संख्या लगभग चार से पांच की बताई जा रही है.

 घात लगाए अपराधियों ने पहले शहबाज की गाड़ी को रोका और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. शाहबाज को लगभग 8 गोली लगी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

NSIT
Nsmch

सिवान के एसपी अमितेश कुमार के द्वारा एक टीम का गठन कर दिया गया है और अपराधियों के धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़कर इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट- मन्नान अहमद