LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में मवेशी खरीदने जा रहे पशु व्यापारी से दिनदहाड़े लूटपाट, पिस्टल दिखाकर सात लाख लूट ले गए बदमाश

जहानाबाद में मवेशी खरीदने जा रहे पशु व्यापारी से दिनदहाड़े ल

JAHANABAD : जहानाबाद शहर से पश्चिम स्थित राजा बाजार बायपास पर मावेशी व्यापरियों से सुबह-सुबह लूट की घटना सामने हुई है। नालंदा जिला के रहने वाले पशु व्यापारी अरवल जिले के इब्राहिमपुर मेला में पशु खरीदने जा रहे थे सुबह-सुबह दो बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

यही नहीं विरोध करने पर एक व्यापारी को बट से मार कर घायल कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सरेआम 4 मवेशी व्यापारियों से करीब 7 लाख की लूट कर ली है और पैसे देने में आनाकानी करने पर एक व्यापारी को घायल कर दिया.घायल व्यापारी मो राजा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाबत साथी व्यापारी ने कहा कि वे लोग 4 की संख्या में व्यापारी पिकअप से इब्राहिमपुर मवेशी हाट जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार 4 अपराधी हथियार से लैस होकर वहां आया और रुपया छीनने लगा। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।  लूटने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इसके बाद वे लोग घायल को लेकर थाना पहुंचे हैं। जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। 

फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। जहानाबाद जिले के पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सारे पहलुओं पर जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

REPORT BY RITESH KUMAR