LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पटना-गया रेलखंड में रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक रूक गई कार को तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, आधे घंटे ठप रहा परिचालन

पटना-गया रेलखंड में रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक रूक गई कार को ते

JAHANABAD : पटना-जहानाबाद रेलखंड पर कई ऐसी जगह है, जहां मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही कार को तेज रफ्तार ट्रेन ने टक्कर मार दी। बताया गया कि कार में उस समय चार लोग मौजूद थे, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रेलखंड पर आधा घंटा तक परिचालन प्रभावित रहा।

हादसा जहानाबाद-गया पटना रेलखंड के कड़ौना हॉल्ट के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, गया से ट्रेन संख्या 03270 पटना जा रही थी. जैसे ही हॉल्ट के समीप पहुंची. इस दौरान कार मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी. जैसे ही कार रेलवे ट्रैक पर पहुंची अचानक बंद हो गई और उधर से ट्रेन भी पहुंच गई। ट्रेन का अगला इंजन और कार में जोरदार टक्कर हो गयी और कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

 ग्रामीणों का कहना है कि इस कार में चार व्यक्ति सवार थे. ग्रामीणों के सहयोग से सभी को कार से बाहर निकल गया है. ग्रामीणों के अनुसार सभी व्यक्ति घायल बताए जाते हैं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से फरार है. कार पर सवार व्यक्ति कहां के रहने वाले थे इसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है।

NSIT
Nsmch

इस घटना की सूचना रेलवे विभाग के अधिकारी को दी गयी. मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से कार को हटाया गया और रेल परिचालन को शुरू किया गया।