LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026: महिला मतदाताएं बढ़ चढ़ कर रहीं मतदान, उठाए वेतन-पेंशन के मुद्दे, पूर्णिया में 77 वर्षीय शिक्षक ने डाला वोट
  • Bihar MLC Election 2026: महिला मतदाताएं बढ़ चढ़ कर रहीं मतदान, उठाए वेतन-पेंशन के मुद्दे, पूर्णिया में 77

  •  बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी, सारण में सबसे बंपर वोटिंग, तिरहुत में सबसे कम मतदान
  • बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी, सारण में सबसे बंपर वोटिंग, तिरहुत में

  • FIR Against Jan Suraaj Candidate Afaq Ahmad in Saran
  • Bihar MLC Election 2026: सारण में जनसुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

  • Nitish Kumar
  • Nitish Kumar : MLC चुनाव के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, राजनीतिक हलकों में हो रही

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर मतदान जारी,मंत्री नीतीश मिश्रा,सांसद देवेश चंद्र ठाकुर,एमएलसी नीरज कुमार,दिव्या ज्योति ने

सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही बस पलटी, बाइक सवार युवक को बचाने में हुआ हादसा, कई यात्रियों को लगी गंभीर चोटें

सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही बस पलटी, बाइक सवार युवक को बचान

MADHUBANI : सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रहे एक बस बाइक   सवार को बचाने के दौरान  अ नियंत्रित होकर पलट गई घटनाबेनीपट्टी थाना क्षेत्र के  बेनीपट्टी-पुपरी एसएच 52 सड़क के मकिया गांव के मोड़ के निकट की है ।  इस दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग छिटपुट रूप से जख्मी हो गए। वहीं, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक की पहचान जजुआर कटैया गांव के विजय कुमार मांझी एवं बस के खलासी बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बोखले बिशनपुर गांव के मुन्ना कुमार के रुप में हुई हैं।

  एंबुलेंस से दुर्घटनास्थल पर से उठाकर इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जख्मी बाइक सवार युवक को स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घायल खलासी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है। जबकि, बस में सवार दो चालक व एक कंडक्टर के अलावे तकरीबन एक दर्जन से अधिक मामूली रूप से जख्मी यात्रीगण अपना-अपना इलाज विभिन्न अस्पतालों में करवा रहे हैं। 

गलत दिशा से जा रहा था बाइक सवार

बताया जाता है कि स्लीपर बस सीतामढ़ी से सिल्लीगुड़ी जा रही थी। इस बीच विपरीत दिशा से जा रहे एक बाइक सवार युवक को बचाने के क्रम में बस सड़क के बाएं साइड में पलट गई। बाइक सवार युवक अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड के भैरवा स्थित उगना महादेव मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहा था। इधर, बस पलटते ही दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों सहित राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। 

हालांकि, इस दुर्घटना में संवाद प्रेषण तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिल सकी थी। दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस का नंबर बीआर06पी/ई6635 है जो दुर्घटनास्थल पर ही पलटी अवस्था में पड़ी हुई है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी वहीं पड़ी हुई है। इस संबंध में बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने इस बस दुर्घटना में किसी के हताहत नहीं होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। उनके निर्देश पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दो घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। बाइक सवार को बचाने में ही बस ने पलटी मार

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - राजकुमार झा