LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बक्सर में अनियंत्रित ट्रक के चकमा देने से स्कूली बच्चों से भरी बस ने मारी पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बक्सर में अनियंत्रित ट्रक के चकमा देने से स्कूली बच्चों से भ

BUXAR : जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में NH-922 पर स्कूली बच्चों से भरी एक बस सड़क के बीचों बीच पलट गई। जिसमें दर्जनों बच्चे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आरा-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर चौरास्ता से कुछ दूरी पर रामगढ़ गाँव के समीप हुआ है। 

यह दुर्घटना दोपहर ढाई बजे के करीब बताया जा रहा है जब ब्रह्मपुर स्थित पीएल पब्लिक स्कूल का छुट्टी होने के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने बस जा रही थी। इसी दौरान ट्रक के चकमे से बस पलट गई। वही घटना के बाद सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग व राहगीरों के मदद से बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व रघुनाथपुर पीएचसी के तमाम एम्बुलेंस मौके पर पहुँच घायल छात्रों को अस्पताल पहुँचाने में जुट गया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चों से भरी बस को NH-922 पर अज्ञात ट्रक के द्वारा चकमा दिया गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि बस में ऊपरी गरहथा एवं निचली गरहथा गांव के तकरीबन 30 की संख्या में बच्चे सवार थे। घटना में दर्जन भर बच्चे गम्भीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं। जबकि एक बच्ची का हाथ फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है। जिसे विद्यालय प्रबंधक के द्वारा बेहतर इलाज के लिए आरा भेजा जा रहा है। वही इस दुर्घटना में बस चालक और खलासी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट