LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

सीएसपी संचालक से 8 लाख की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर सेंटर जाने के दौरान हुई वारदात

सीएसपी संचालक से 8 लाख की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर सेंटर ज

 SITAMADHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से निकलकर सामने आ रही है जहां अपाचे सवार नकाबपोश अपराधी ने सीएसपी संचालक से 8 लाख की रुपए को लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना रीगा सीतामढ़ी पथ में खैरवा चौक से सटे पश्चिम  विद्यालय के समीप की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के इंडियन बैंक के सीएसपी संचालक विजय कुमार प्रत्येक दिन से सीतामढ़ी बाजार ब्रांच से कैश निकालकर अपने सीएसपी सेंटर पर आ रहे थे इसी बीच सीतामढ़ी से निकलने के कुछ ही दूरी पर दो अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया एवं पिस्तौल दिखाकर तकरीबन 8 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

 सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटनास्थल पर डायल 112 व पुनौरा थाना की पुलिस पहुंच जांच में जुट गए वहीं पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है बताया जा रहा है कि सभी अपराधी का तस्वीर सीसीटीवी फुटेज कैमरा में कैद हो गई है। उसकी पहचान कराई जा रही है जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

बताते चले कि सीएसपी संचालक विजय कुमार से वर्ष 2019 में भी लूट की घटना हुई थी। अब पांच साल बाद फिर उस घटना की पुनरावृत्ति हो गई है

NSIT
Nsmch

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट