LATEST NEWS

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

IND VS AUS 3rd Test LIVE: कहर बनकर टूटे भारतीय गेंदबाज, आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 60 रनों पर भेजा पवेलियन..

IND VS AUS 3rd Test LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच का पांचवें और अंतिम दिन का खेल जारी है। अंतिम दिन भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर बरसे। मात्र 60 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के 5 विकेट गिर गए हैं।

IND VS AUS 3rd Test
IND VS AUS 3rd Test- फोटो : social media

IND VS AUS 3rd Test LIVE:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। पांचवें और अंतिम दिन का खेल जारी है और मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आकाशदीप और बुमराह के बीच 47 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिससे उन्हें भारत पर 185 रनों की बढ़त मिल गई। वहीं दूसरे पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की स्थिति काफी खराब चल रही है। भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का जादू नहीं चल पा रहा है। 

कहर बनकर टूटे भारतीय गेंदबाज

वहीं भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान में आई। 2 ओवर के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन रहा। वहीं पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद से भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े। तीसरे ओवर  की चौथी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को बोल्ड किया। इस दौरान उस्मान 8 रन ही बना सके। वहीं पांच ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 14/1 रहा।  पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को चलता किया। इस दौरान लाबुशेन 1 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही।

ऑस्ट्रेलिया का 60 रन पर गिरा 5 विकेट

जिसके बाद दूसरी पारी में 8 ओवर तक 3 विकेट गिर चुके है। आकाशदीप ने मैकस्विनी को पंत के हाथों कैच आउट कराया। आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका दिया। मैकस्वीनी 4 रन बनाकर चलते बने। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/3 रहा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। स्टीव स्मिथ मोहम्मद सिराज का शिकार बने। पंत ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 4 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 33/5 रहा। वहीं 85 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। बुमराह ने कप्तान पैट कमिंस को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 

पहली पारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत 445 रन बनाए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े।

NSIT
Nsmch

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 109 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से 46 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और 33 टेस्ट भारत ने जीते हैं। गाबा मैदान पर दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत एक और ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा।