LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

CRICKET NEWS - बीसीसीआई ने खत्म किया इंपैक्ट प्लेयर नियम, इस टूर्नामेंट में नहीं होगा लागू, आईपीएल को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट को लेकर पिछले कुछ महीने में कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के घरेलू मैचों में खेलना मुख्य रूप से शामिल है। अब बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्त

 BCCI abolished the impact player rule

NEW DELHI - भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट को लेकर पिछले कुछ महीने में कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों  के घरेलू मैचों में खेलना मुख्य रूप से शामिल है। अब बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया  है। बोर्ड ने घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने का फैसला लिया है। हालांकि आईपीएल में यह नियम पहले की तरह लागू रहेगा। सोमवार को बीसीसीआई ने यह घोषणा की थी।

बीसीसीआई की तरफ से राज्य संघों के लिए जारी किए गए आदेश में कहा गया- कृपया ध्यान दें कि बीसीसीआई ने मौजूदा सत्र के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के प्रावधान को खत्म करने का फैसला किया है। बता दें कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम को कुछ साल पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में लागू किया गया था। इसके बाद इसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लागू किया गया। 

आईपीएल 2027 तक लागू रहेगा इंपैक्ट प्लेयर नियम

इस साल हुए आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण कई मैचों में 250 से ज्यादा रन बने थे। जिसके बाद कई कई टीमों ने इसकी आलोचना की थी। जिसके बाद यह माना जा रहा था कि अगले साल यह नियम आईपीएल से भी हटा दिया जाएगा। लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि 2027 तक आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू रहेगा। 

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम?

इस नियम के अनुसार, हर टीम को अपनी प्लेइंग-11 के साथ चार-चार सब्सिट्यूट खिलाड़ियों के नाम भी बताने होंगे। कोई भी टीम 14 ओवर्स तक इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसी खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है। जो भी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम से बाहर जाएगा, वह फिर दोबारा मैदान में नहीं दिख सकेगा। बाकी बचे मैच में इम्पैक्ट प्लेयर ही दिखेगा और मैच खेलेगा। कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को तय ओवरों के अंदर रिप्लेस कर सकती है। चाहे वह खिलाड़ी बैटिंग किया हो या नहीं किया हो, गेंदबाजी किया हो या नहीं किया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर किसी वजह से ओवरों में कटौती की जाती है और इसे 10 से कम कर दिया जाता है, तो इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं होगा। 

NSIT
Nsmch