LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Zakir Hussain Death- मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन,73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,देश में शोक की लहर

Zakir Hussain Death- मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया । 73 वर्षीय जाकिर हुसैन के तबीयत अचानक बिगड़ गई थी । जिसके बाद उनके परिजनों के द्वारा उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया । जहां उनका निधन हो गया ।

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन
मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन- फोटो : social media

Zakir Hussain Death-  मशहूर तबला वादक  उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया । अमेरिका का  सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने आखिरी सांस ली । 73 वर्षीय जाकिर हुसैन के तबीयत अचानक बिगड़ गई थी । जिसके बाद उनके परिजनों के द्वारा उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया । जहां उनका निधन हो गया । 

देश में शोक की लहर दौर गई

 उनके निधन से देश में शोक की लहर दौर गई ।भारत के कई  राजनेताओं नामचीन हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्हें निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मशहूर तबला वादक पद्म विभूषण जाकिर हुसैन जी का निधन दुःखद। उनके निधन से संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। देश अपने इस अनमोल रत्न को हमेशा याद रखेगा। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है। 

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  लिखा कि महान तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है।उनका जाना संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जी अपनी कला की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेगी।

रितिक की रिपोर्ट