LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2024): जानें किन राशियों के लिए मंगलमय रहेगा मंगलवार का दिन, एक क्लिक में जानें मेष से लेकर मीन की बातें

आज यानी मंगलवार (29 अक्टूबर) का दिन विशेष है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि आज दिवाली के धनतेरस का दिन है।

आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2024): जानें किन राशियों के लिए मंग
आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2024- फोटो : SOCIAL MEDIA

Today Horoscope 29 अक्टूबर 2024 : आज यानी मंगलवार (29 अक्टूबर)  का दिन विशेष है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि आज दिवाली के धनतेरस का दिन है। इस खास दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होने के संकेत मिल रहे हैं। जैसे की  मेष राशि वालों की सेहत में कल सुधार हो सकता है। बाकी राशि पर क्या होगा देखते जानें एक क्लिक में।



मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। आपको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी होगी। बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी, तो उसमें सुधार की संभावना है। लोन के लिए आवेदन किया था तो उसके स्वीकृति की संभावना है।

Diarch GO


वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक धन लाभ होगा जो खुशी देगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में ध्यान दें। पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है और संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।


मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को आलस छोड़कर मेहनत करनी होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव के कारण परेशानी हो सकती है। किसी स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

NSIT
Nsmch


कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अपने ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, सकारात्मक विचार मन में आएंगे। बिजनेस में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परंतु विवादों से बचें। धन के मामले में सावधानी रखें।


सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बिजनेस में पार्टनर पर पूरी तरह भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी डील फाइनल हो सकती है। किसी सरकारी टेंडर में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके काम में सहयोग करेगा।


कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को गलतफहमी से बचना चाहिए। सहयोगियों से मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा।


तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से पुराना विवाद खत्म होगा। नौकरी में खुशखबरी मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। किसी मित्र से धन उधार लेने की स्थिति बन सकती है।


वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। योजनाओं पर ध्यान दें और किसी को धन उधार देने से बचें। किसी मित्र से निवेश संबंधी सलाह मिल सकती है। राजनीति में सक्रिय लोग सावधानी रखें।


धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी और नए कार्य की शुरुआत लाभदायक रहेगी। रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी पुरानी गलती से सीख लें।


मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि किसी को उधार दिया था, तो वापस मिलने की संभावना है। नए वाहन की खरीदारी संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके कामों में मददगार साबित होगा।


कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अनुकूल रहेगा। व्यवहार में बदलाव लाएं, कठोर स्वभाव से परिवार में असंतोष हो सकता है। नए वाहन की खरीदारी संभव है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी से करें।


मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार और सामाजिक कार्यों से जुड़ेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है और लगातार खुशखबरी मिलेगी। दिखावे से बचें, अन्यथा अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिल सकती है।