LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

CM Love Story: मुख्यमंत्री की प्रेम कहानी,दोस्त के घर एक हसीन लड़की से नैना हुए चार फिर हुआ प्यार,जलवा आज भी कायम है

देवेंद्र और अमृता फडणवीस की जोड़ी आधुनिक युग की एक प्रेरक मिसाल है, जहां दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

CM Love Story: मुख्यमंत्री की प्रेम कहानी,दोस्त के घर एक हसी
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की लव स्टोरी- फोटो : freepik

Maharashtra CM Devendra fadvanis Love Story: अमृता फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी होने के अलावा एक सफल सिंगर और एक्ट्रेस हैं। यह जोड़ी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के कारण सुर्खियों में रहती है।

अमृता फडणवीस की पारिवारिक पृष्ठभूमि और करियर

अमृता के पिता डॉ. शरद रानाडे एक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी मां डॉ. चारूलता रानाडे गायनेकोलॉजिस्ट हैं। अमृता ने बैंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी प्रतिभा और जुनून के चलते वह सिंगिंग और एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।

Diarch GO


देवेंद्र और अमृता की शादी: एक अरेंज मैरिज

दोनों की शादी 2005 में हुई।इनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर अरेंज मैरिज के सिलसिले में हुई थी।अमृता को इस मुलाकात के लिए केवल थोड़े समय के लिए रुकना था, लेकिन बातचीत इतनी गहरी हो गई कि 90 मिनट कैसे गुजर गए, यह पता नहीं चला। तब तक देवेंद्र फडणवीस विधायक बन चुके थे, लेकिन राजनीति को लेकर अमृता शुरू में आशंकित थीं।


अमृता का पहला इंप्रेशन और अनुभव

अमृता ने एक इंटरव्यू में बताया कि देवेंद्र से मुलाकात से पहले वह परेशान थीं, क्योंकि उनके मन में राजनेताओं की नकारात्मक छवि थी।बातचीत के दौरान उन्होंने देवेंद्र को ईमानदार और जमीन से जुड़ा व्यक्ति पाया। अमृता के अनुसार, देवेंद्र रोमांटिक नहीं हैं और उनकी दुनिया पूरी तरह राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है।

NSIT
Nsmch


व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन

देवेंद्र फडणवीस राजनीति में व्यस्त रहते हैं, वहीं अमृता ने सिंगिंग, एक्टिंग और अन्य पेशेवर कामों में अपनी पहचान बनाई।दोनों की एक बेटी है, और यह कपल अपनी जिम्मेदारियों के साथ जीवन का संतुलन बनाए रखता है।

 

देवेंद्र और अमृता ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की

देवेंद्र और अमृता फडणवीस की जोड़ी आधुनिक युग की एक प्रेरक मिसाल है, जहां दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। अमृता की सफलता और उनकी व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों से यह स्पष्ट है कि सादगी और पारिवारिक मूल्यों के साथ भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।