LATEST NEWS

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

भारत का सबसे बड़ा हाउस जिसमें समा जाए मुकेश अंबानी और बकिंघम पैलेस जैसे 4 बड़े घर, कीमत ऐसी जिसकी गिनती करने में केलकुलेटर के भी छूट जाए पसीनें

जानिए भारत के वडोदरा स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस के बारे में, जो बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है और दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में से एक है।

भारत का सबसे बड़ा हाउस जिसमें समा जाए मुकेश अंबानी और बकिंघम
भारत का सबसे महंगा घर- फोटो : social media

India most expensive house: लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा स्थित गायकवाड़ राजघराने का महल, दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में से एक है। यह महल इतना विशाल है कि इसमें बकिंघम पैलेस जैसे चार महल समा सकते हैं।

निर्माण और इतिहास

1875 में बड़ौदा रियासत के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने इस महल का निर्माण करवाया। 700 एकड़ में फैला यह महल चार्ल्स फेलो चिशोल्म द्वारा डिजाइन किया गया था और इसे बनने में 12 साल लगे। इस महल में 170 कमरे, एक विशाल गार्डन, हॉर्स राइडिंग पैलेस, स्विमिंग पूल, और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं हैं।

रॉयल फैमिली और वर्तमान स्थिति

गायकवाड़ परिवार का नेतृत्व समरजीत सिंह गायकवाड़ कर रहे हैं, जो अपनी पत्नी राधिकाराजे गायकवाड़ और परिवार के साथ इस महल में रहते हैं। महल का एक हिस्सा आम जनता के लिए संग्रहालय के रूप में खोला गया है, जहां लोग रॉयल्टी की भव्यता को निहार सकते हैं।

महल की कीमत और संपत्ति

लक्ष्मी विलास पैलेस की अनुमानित कीमत लगभग 2,43,93,60,00,000 रुपये है। गायकवाड़ परिवार के पास राजा रवि वर्मा की कई पेंटिंग्स, सोने-चांदी के आभूषण, और गुजरात व वाराणसी में मंदिरों के ट्रस्ट का प्रबंधन भी है। समरजीत सिंह गायकवाड़, जो पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं, की संपत्ति का नेटवर्थ लगभग 20,000 करोड़ रुपये है।

NSIT
Nsmch

गायकवाड़ परिवार की अनमोल धरोहर

गायकवाड़ परिवार के पास पहली मर्सिडीज बेंच पेटेंट मोटरवैगन, 1934 की रॉल्स रॉयस, 1948 की बेंटले मार्क VI, और 1937 की रॉल्स रॉयस फैंटम III जैसी दुर्लभ और ऐतिहासिक कारें हैं।

दुनियाके सबसे बड़े आवासों में से एक

लक्ष्मी विलास पैलेस न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे बड़े और भव्य निजी आवासों में से एक है। इसकी भव्यता और इतिहास भारतीय रॉयल्टी की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। गायकवाड़ परिवार की संपत्ति और धरोहरें इसे और भी विशेष बनाती हैं।