LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Expensive Expressway Of India: भारत का सबसे बड़ा, महंगा एक्सप्रेसवे, हाइस्पीड में दौड़ती है गाड़ियां, टोल टैक्स का रेट सुन गाड़ी वालों के उड़ जाते हैं होश

Expensive Expressway Of India: भारत का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे को लोग समय बचाने के लिए प्राथमिकता देते हैं। यह न केवल दो बड़े शहरों को जोड़ता है, बल्कि यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक भी बनाता है।

 Mumbai Pune Expressway
Expensive Expressway Of India- फोटो : social media

Expensive Expressway Of India:  हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना तो अब आम बात है। सफर के दौरान आपने कई टोल प्लाजा देखे ही होंगे। जहां टैक्स चुकाने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति मिलती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्सप्रेसवे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल देश का सबसे महंगा है, बल्कि इससे जुड़े कुछ खास तथ्यों के बारे में भी शायद ही आप जानते होंगे।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जो न केवल देश का सबसे महंगा बल्कि सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे भी है। इसे भारत का पहला और सबसे पुराना एक्सप्रेसवे भी माना जाता है। यह छह लेन की देश की पहली सड़क है, जो मुंबई और पुणे जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है।

NSIT
Nsmch

निर्माण और इतिहास

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का निर्माण 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुआ था। इसे बनने में लगभग 22 साल का समय लगा। हालांकि इसके कुछ हिस्से 2000 में ही ट्रैफिक के लिए खोल दिए गए थे। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 16,300 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

समय की बचत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ने इन दो शहरों के बीच सफर का समय तीन घंटे से घटाकर मात्र एक घंटे कर दिया। यानी, एक तरफ से करीब दो घंटे की बचत होती है। यह समय की बचत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग इस पर रोजाना सफर करते हैं।

खासियत

यह एक्सप्रेसवे सह्याद्री पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरता है। जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। यहां सुरंगों और अंडरपास का निर्माण किया गया है। जो सफर को और भी खास बनाते हैं। इस पर वाहन चालकों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित है।

टोल टैक्स

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। यहां एक तरफ से कार के लिए 336 रुपये का टोल देना पड़ता है। यानी प्रति किलोमीटर का टोल करीब 3.40 रुपये है। जो देश के अन्य एक्सप्रेसवे की तुलना में 1 रुपये प्रति किलोमीटर अधिक है। अन्य एक्सप्रेसवे पर औसत टोल दर करीब 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर है।