LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

1st Hydrogen Train: भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रेन इस दिन होगा शुरु, 140 किमी रफ्तार से चलने वाली रेल की खूबी जान रह जाएंगे दंग, इस राज्य को मिला पहला गिफ्ट

1st Hydrogen Train: भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रेन के चलने का तिथि तय हो गया है। यह ट्रेन 140 किमी रफ्तार से चलेगी। आइए जानते हैं इस राज्य में यह ट्रेन चलेगी।

 India first hydrogen train
India first hydrogen train - फोटो : social media

देशभर में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, क्योंकि यह सबसे सस्ता और सुगम साधन माना जाता है। अब भारत में तेज़ और अत्याधुनिक ट्रेनों का दौर शुरू हो चुका है। देश में बुलेट ट्रेन के साथ-साथ हाइड्रोजन ट्रेन भी शामिल हो गई है। क्या आप जानते हैं कि हाइड्रोजन ट्रेन देश के किस हिस्से में चलेगी?

हाइड्रोजन ट्रेन कहाँ चलेगी?

लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हाइड्रोजन ट्रेन कब और कहाँ से चलेगी। जानकारी के अनुसार, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा राज्य से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन जनवरी 2025 से चालू होगी।

रूट: कहाँ से कहाँ तक चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। यह ट्रेन कुल 90 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी। पर्यावरण के लिए अनुकूल होने के साथ-साथ यह समय की बचत भी करेगी।

हाइड्रोजन ट्रेन: अन्य ट्रेनों से बेहतर कैसे?

अब तक जिन हाइड्रोजन ट्रेनों का निर्माण हुआ है, उनकी क्षमता 600 से 700 हॉर्सपावर है। लेकिन भारत में बनाई गई हाइड्रोजन ट्रेन की क्षमता 1200 हॉर्सपावर होगी, जो अन्य ट्रेनों से दोगुना अधिक है। क्षमता के मामले में यह ट्रेन बाकी ट्रेनों से काफी आगे है।

NSIT
Nsmch

हाइड्रोजन ट्रेन की विशेषताएँ

रूट: हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच

दूरी: कुल 90 किलोमीटर

रफ्तार: 140 किमी/घंटा

डिब्बे: 8 से 10

कार्बन उत्सर्जन: 90 किमी की यात्रा में यह ट्रेन 964 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन बचाएगी। यह हाइड्रोजन ट्रेन न केवल प्रदूषण मुक्त यात्रा का उदाहरण पेश करेगी, बल्कि भारत के रेलवे क्षेत्र में एक बड़ा कदम भी साबित होगी।