LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

HEART ATTACK - बल्लेबाजी करते करते करते टीम के कप्तान को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर हो गई मौत, वीडियो वायरल

HEART ATTACK - क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी करते करते खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा और फील्ड में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। जानें कहां हुई घटना

 HEART ATTACK  - बल्लेबाजी करते करते करते टीम के कप्तान को प
हार्ट अटैक से क्रिकेटर की मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

DESK - कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक से अचानक होनेवाली मौत के आंकड़े लगातार बढ़े हैं। कई बार लोगों के बीच मौजूद व्यक्ति की दिल के दौरे से कुछ पलों में मौत हो जाती है। ताजा मामला महाराष्ट्र का है, जहां टीम के कप्तान की मैदान पर ही मौत हो गई। मृत क्रिकेटर का इमरान पटेल(35 साल) बताया गया।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिलेमें 28 नवंबर को गरवारे स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट के मैच के दौरान 35 साल के क्रिकेटर की जान चली गई।  स्टेडियम में गरवारे  में लकी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और यंग इलेवन के बीच मैच चल रहा था। 

लकी टीम के कप्तान थे इमरान

इमरान लकी टीम के कप्तान थे और सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन पिच पर कुछ समय बिताने के बाद उन्हें सीने और हाथ में काफी तेज दर्द हुआ। जिसकी जानकारी उन्होंने अंपायरों को दी। इसके बाद अंपायरों ने उन्हें मैदान से बाहर जाने की इजाजत दे दी। अभी इमरान पवेलियन की ओर बढ़े ही थे कि मैदान पर ही बेहोश हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

कैमरे में कैद हुई घटना

ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, क्योंकि मैच का लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इमरान मैदान पर गिरे तो वहां मौजूद सभी खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। 

NSIT
Nsmch

इमरान की मौत से उनके दोस्त और साथी खिलाड़ी काफी हैरान हैं। इमरान एक ऑलराउंडर थे और खिलाड़ी के तौर पर काफी फिट थे। ऐसे में कई लोग उनकी मौत से सन्न हैं।

रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़े थे इमरान

इमरान के परिवार में उनकी वाइफ और तीन बेटियां हैं। पटेल क्रिकेट खेलने के अलावा रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। उनकी एक जूस की भी दुकान थी।