LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Vande Bharat Sleeper Train: भीषण ठंड वाले इस रूट में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन देगी गर्मी का एहसास, बोगियों में चलेगा ब्लोवर, यात्री उठा सकेंगे बर्फ़बारी का लुत्फ़

Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच एक विशेष स्लीपर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सेंट्रली हीटेड होगी और 13 घंटे में यह दूरी तय करेगी।

Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train- फोटो : social media

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लिए दो विशेष ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इसका उद्देश्य कश्मीर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच एक विशेष स्लीपर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सेंट्रली हीटेड होगी और 13 घंटे में यह दूरी तय करेगी। इस यात्रा में बर्फ से ढकी पहाड़ियों और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, चिनाब ब्रिज, का नज़ारा मिलेगा।

इस रुट पर चलेगी ट्रेन

नई दिल्ली-श्रीनगर रूट की इस ट्रेन में यात्रियों को शानदार कंफर्ट मिलेगा, लेकिन सेकंड क्लास स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। पहले यह माना जा रहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी इस रूट पर चलेगी, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है। वहीं, कटरा से बारामुला रूट के लिए 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें चेयर कार सीटिंग की सुविधा होगी।

वंदे भारत ट्रेन के खास फीचर्स

जम्मू-कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन में कुछ खास तकनीकी सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रेन के वाटर टैंक में जमाव रोकने के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड्स होंगे और टॉयलेट्स में वार्म एयर सर्कुलेशन की व्यवस्था की जाएगी। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से कटरा और बारामुला के बीच 246 किलोमीटर की दूरी मात्र साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। वर्तमान में यह दूरी बस से तय करने में 10 घंटे लगते हैं। बारामुला स्टेशन श्रीनगर से 57 किलोमीटर दूर स्थित है।

जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ी सौगात

इस प्रकार भारतीय रेलवे जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। इससे न केवल आवागमन में सुधार होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इन ट्रेनों की शुरुआत मार्च 2025 में होने की संभावना है। इन ट्रेनों की शुरुआत से जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा का समय भी कम हो जाएगा 

NSIT
Nsmch