LATEST NEWS

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने सीने पर कलश रखकर की मां दुर्गा की विशेष आराधना
  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

justin Trudeau news - बुरे फंसे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, आज दे सकते हैं इस्तीफा, भारत के खिलाफ लंबे समय से कर रहे थे बयानबाजी

justin Trudeau news - भारत के खिलाफ जाकर कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी परेशानी बढ़ा ली है। पार्टी में हो रहे विरोध के बावजूद ट्रूडो अगले 48 घंटे में कभी भी पीएम की कुर्सी छोड़ सकते हैं। ट्रूडो को खालिस्तानी समर्थक माना जाता है।

justin Trudeau news - बुरे फंसे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन

N4N DESK  - भारत के खिलाफ जाकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने लिए परशानी जा सकते हैं। उनकी पार्टी के आधे से ज्यादा लोग ट्रूडो से नाराज है। जिसके बाद चर्चा है कि जस्टिन ट्रूडो आज कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ट्रूडो इस्तीफा देते हैं तो यह विदेशों में बड़ी कुटनीतिक जीत होगी।

दरअसल, ट्रूडो के इस्तीफे की खबर कनाडा के एक अखबार के हवाले से प्रकाशित की गई है। जिसके अनुसार जस्टिन ट्रूडो अगले एक या दो दिनों के भीतर पद छोड़ सकते हैं। बताया गया कि  बुधवार को कनाडाई मंत्रियों की बैठक होनी है, उससे पहले ही ट्रूडो को ये घोषणा करनी है, इसलिए वो आज ही इस्तीफा दे सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो तुरंत पद छोड़ देंगे या नए नेता का चयन होने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। ट्रूडो ने 2013 में लिबरल नेता के रूप में पदभार संभाला था जब पार्टी गहरे संकट में थी और पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरे स्थान पर आ गई थी।

दरअसल ट्रूडो की लोकप्रियता में हाल के समय में भारी गिरावट आई है और उन्हें पार्टी के भीतर भी विरोध झेलना पड़ रहा है। उनकी पार्टी चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में उदारवादी कंजर्वेटिवों से बुरी तरह हार रही है।  विभिन्न सर्वे में दावा किया गया है कि आगामी चुनाव में पिएरे पोलिएवरे के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में आ सकती है। 

NSIT
Nsmch

खत्म हो चुके हैं सारे विकल्प

पीएम ट्रूडो ने वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक के साथ चर्चा की है कि क्या वह अंतरिम नेता और प्रधानमंत्री का चेहरा दोनों हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो नेतृत्व के लिए योजना बनाते हैं तो यह अव्यवहारिक होगा। जिसके बाद अब ट्रूडो के पास अपनी सरकार बचाने के सारे विकल्प खत्म हो गए हैं।

भारत पर लगाया था आरोप

जस्टिन ट्रूडो की अपने ही देश में लोकप्रियता घटने का बड़ा कारण भारत के साथ उनके खराब संबंधों को माना जा रहा है। कनाडा में बड़ी आबादी भारतीयों की है। इसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो सरकार ने इसमें भारत का हाथ बताया था, जिसके बाद भारत ने करारा जवाब दिया था। यहां तक की कनाडा के राजनयिक को भी भारत ने वापस भेज दिया था, जिसके बाद कनाडा ने भी ऐसा किया।

वहीं भारत के साथ खराब हो रहे संबंधों के कारण कनाडा के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा था। जिससे भी परेशानी होने लगी थी