LATEST NEWS

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, महिला दारोगा पुष्पा समेत 5 गिरफ्तार, तस्करों की फायरिंग की रची

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

  • Mother and Newborn Die
  • Bihar News: प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों नें शव रखकर सड़क किया

B.Ed student suicide: बीएड छात्र सुसाइड मामले में हुए कई खुलासे, आखिरी बार प्रेमिका के चाचा से की बात, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोले राज, लेडी कॉन्स्टेबल से था अफेयर

B.Ed student suicide: बीते दिन बीएड छात्र सुसाइड मामले में कई खुलासे हुए हैं। मृतक छात्र ने आखिरी बार अपनी प्रेमिका के चाचा से बातचीत की। इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका से जुड़ी कई बातों को उसके चाचा से की।

BEd student suicide
BEd student suicide case- फोटो : social media

B.Ed student suicide:  इंदौर में बीएड छात्र प्रदीप रावत द्वारा आत्महत्या के मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रदीप के मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग में उसने अपनी प्रेमिका जो एक लेडी कॉन्स्टेबल हैं उसपर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिकॉर्डिंग में प्रदीप कहता है, "यह (लेडी कॉन्स्टेबल) नौकरी पाने के लिए कई काले कारनामे कर रही है। अगर मुझे झूठा लगता है, तो अपनी बेटी से पूछ लीजिए। मैं उसकी इज्जत की वजह से अब तक चुप रहा।"

घटना का विवरण

दरअसल, अन्नपूर्णा इलाके की गुरुनानक कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसने पांच पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लेडी कॉन्स्टेबल और दो अन्य पुलिसकर्मियों अनुराग और राम दांगी पर आरोप लगाए गए। प्रदीप बीएड का छात्र था। बताया जा रहा है कि इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में किराए से रहने वाले बीएड छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुनानक कॉलोनी के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। प्रदीप रावत (27) मूल रूप से धार के बांक टांडा का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह यहां जॉब के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था। पिता खेती-किसानी करते हैं।

Diarch GO

लेडी कॉन्स्टेबल से था अफेयर

जानकारी अनुसार प्रदीप का ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एक लेडी कॉन्स्टेबल से अफेयर था। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। प्रदीप ने सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं, जिसमें उसने महिला आरक्षक से परेशान होने का जिक्र किया है। वहीं अब प्रदीप के सुसाइट नोट से कई गंभीर खुलासे हुए हैं। प्रदीप ने खुदकुशी करने से पहले 5 पन्नों का सुसाइट नोट भी छोड़ा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

परिवार को मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग

प्रदीप ने अपनी प्रेमिका के चाचा से 10 मिनट से अधिक बात की थी। रिकॉर्डिंग में वह चाचा से कहता है, "आप अपनी बेटी से पूछिए कि गलती किसकी है। मैं आपसे पहले भी बात कर सकता था, लेकिन आपकी इज्जत की वजह से चुप रहा। अब मुझे मजबूरी में बोलना पड़ रहा है।" प्रदीप ने आगे कहा, "चाहे आप मेरे नाम से रिपोर्ट लिखवा दें। मैं इसे कब से समझा रहा हूं, लेकिन यह समझने को तैयार नहीं है। मैंने इसे समझाया था कि परिवार की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए। इसका कहना है कि पहली बहन ने भागकर शादी की, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। फिर भी इसकी हरकतें बंद नहीं हो रही हैं। अगर मेरी बात झूठ लगे, तो अपनी बेटी से पूछ लीजिए।"

NSIT
Nsmch

'चाहे यह मुझे छोड़ दे'

प्रदीप ने चाचा से यह भी कहा, "अगर आपको मेरी बात पर भरोसा नहीं हो रहा, तो मैं इसे अंजड़ (बड़वानी) ले आऊंगा। आप उससे खुद बात कर लीजिए। यह नौकरी के बदले सैलरी ले रही है, फिर भी उस लड़के से बात क्यों कर रही है? चाहे तो यह मुझे छोड़ दे, लेकिन मेरी पीठ पीछे ऐसा कुछ न करे, जिससे परिवार परेशान हो।" प्रदीप ने कहा, "मैंने इसे गाड़ी दिलाई, भरोसा किया, लेकिन इसकी हरकतें रुक नहीं रहीं। इसका एक लड़का रूम पर आकर रुक गया। मेरे पास इसके सबूत हैं। मैं यह बातें सबके सामने नहीं लाना चाहता, लेकिन अब यह समझने को तैयार नहीं है।"

अनुराग को दी चेतावनी

प्रदीप के मोबाइल से दो अन्य रिकॉर्डिंग भी मिली हैं। जिनमें उसने पुलिसकर्मी अनुराग को चेतावनी दी थी। उसने कहा, "अगर तुम दूर नहीं हुए, तो ठीक नहीं होगा। अगर तुम शादी करना चाहते हो, तो मैं इससे दूर हो जाता हूं। लेकिन तुम अब भी फोन और मैसेज पर बात कर रहे हो। मुझे सब पता है।" इस पर अनुराग ने अपनी सफाई में कहा कि वह प्रदीप की बात को गलत समझ रहा है और वह उसका नंबर ब्लॉक कर देगा। यह मामला पुलिस जांच के केंद्र में है, और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है