LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री अपने स्कूल फ्रेंड संग लेने जा रही है सात फेरे, जानें क्या करता है होनेवाला पति

KEERTHY SURESH WEDDING - साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अगले महीने शादी करने जा रही है। यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि उनका होनेवाला पति दुबई में बड़ा बिजनेसमैन है। साथ ही कीर्ति हाई स्कूल के समय से ही उसके साथ रही हैं। कीर्ति अगले माह बेबी जॉन में

 बॉलीवुड में डेब्यू से पहले साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री अ
कीर्ति सुरेश अगले करेंगी शादी- फोटो : SOCIAL MEDIA

DESK - साउथ की सबसे खूबसूरत व नेशनल अवार्ड जीत चुकी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही वरुण धवन की फिल्म बेबी  जॉन बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली है। लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले ही उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है। कीर्ति सुरेश अपने स्कूल फ्रेंड के साथ अगले महीने शादी करने जा रही है।  कीर्ति अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल के संग 11 और 12 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। 

दुबई में बिजनेसमैन हैं कीर्ति के होनेवाले पति

कीर्ति सुरेश की शादी की खबर उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि कीर्ति के होनेवाले पति क्या करते हैं। जानकारी के मुताबिक कीर्ति सुरेश के होने वाले पति एंटनी थैटिल एस्परोस विंडो सॉल्यूशंस के मालिक हैं. वह एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और उनका होम टाउन कोच्चि है। 

Diarch GO

15 साल से है दोनों का अफेयर

कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल की लव स्टोरी काफी प्यारी है. कीर्ति और एंटनी का रिश्ता तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में थी और एंटनी कॉलेज में थे। दोनों एक-दूसरे के साथ 15 साल से रिलेशनशिप में रहे और अब अपने रिश्ते को नया नाम और मुकाम देने जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

क्रिसमस पर बेबी जॉन से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

कीर्ति सुरेश की फिल्मों की बात करें तो साउथ में वह बड़ा नाम है और सभी बड़े अभिनेताओं के साथ उन्होंने फिल्में की हैं। फिल्म महानती के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इस साल कल्कि फिल्म में उन्होंने प्रभास की कार बुज्जी को अपनी आवाज दी थी। वहीं अगले माह क्रिसमस पर रिलीज होनेवाली फिल्म बेबी जॉन से वह बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली हैं। फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन हैं।