LATEST NEWS

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

  • Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने किया उद्घाटन
  • Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन

  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों

Renukaswmy murder case: रेणुकास्वामी हत्याकांड में फिल्म अभिनेता दर्शन को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत मंजूर की

रेणुकास्वामी 8 जून, 2024 को मृत पाए गए थे। इस मामले में कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा आदि पर कई किस्म के गंभीर आरोप लगे. इसी को लेकर दर्शन सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

Renukaswmy murder case
Renukaswmy murder case- फोटो : Social Media

Renukaswmy murder case : रेणुकास्वामी हत्याकांड के सभी आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है. इसमें मुख्य आरोपी कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा भी शामिल हैं. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दर्शन सहित सभी अन्य आरोपियों को जमानत दे दी. 

इसके पहले इसी वर्ष 30 अक्टूबर को, उच्च न्यायालय ने दर्शन को रीढ़ की सर्जरी कराने के लिए छह सप्ताह के लिए सशर्त अंतरिम जमानत दी थी. वह वर्तमान में इलाज के लिए जमानत पर बाहर हैं. वहीं अब उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय ने नियमित जमानत दे दी है. 

दर्शन को बेंगलुरु पुलिस ने 11 जून, 2024 को मैसूर से गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी रेणुका स्वामी हत्याकांड में उसकी संलिप्तता की जांच कर रहे थे और उसके सेल फोन भी जब्त कर चुके थे। इससे पहले भी कई बार उसकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी थी।

रेणुकास्वामी 8 जून, 2024 को बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाए गए थे। वह मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से थे और उनके पिता काशीनाथ शिवनगौड़ा एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। कथित तौर पर, रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी शाखा में काम करते थे।

NSIT
Nsmch

पहले, दर्शन ने दावा किया था कि रेणुकास्वामी अश्लील थे और "व्यवस्थित समाज के लिए खतरा" थे। कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपनी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान, दर्शन और उनकी कानूनी टीम ने रेणुकास्वामी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए और दावा किया कि वह महिलाओं को नग्न तस्वीरें भेजते थे।