LATEST NEWS

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों

  • नवादा में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की रिकॉर्ड जीत का जश्न, जदयू कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां
  • नवादा में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की रिकॉर्ड जीत का जश्न, जदयू कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

  • लगातार चौथी बार  जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
  • लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार,

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

Allu Arjun arrested : अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, पुष्पा 2 भगदड़ मामले में पुलिस ने किया अरेस्ट, एक महिला की हुई थी मौत

पुष्पा 2 भगदड़ मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. हैदराबाद में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी.

Allu Arjun arrested
Allu Arjun arrested- फोटो : news4nation

Allu Arjun arrested : पुष्पा 2 भगदड़ मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. हैदराबाद में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. अब इसी मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है.

हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में साउथ सुपरस्टार और 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई है. 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मची थी. इसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे . घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था. हैदराबाद पुलिस ने पहले थिएटर मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं अब इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है. 

दरअसल,  पुष्पा 2 द रूल का 4 दिसंबर देर रात हैदराबाद में प्रीमियर रखा गया था और यहां पर भगगड़ मच गई, जिसमें से महिला की मौत हो गई. अल्लू अर्जुन अपने शहर के संध्या थिएटर में एक प्रीमियर शो के लिए आए थे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए सैकड़ों फैंस जमा हो गए. अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने की जद्दोजहद में वहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें भयंकर हादसा हो गया. भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई है और उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. 

बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं थी. करीब दो घंटे पहले ही उनके आने की बातें सामने आई और इसी दौरान भारी भीड़ जुट गई. ऐसे में सुरक्षा के कोई विशेष इंतजाम भी वहां नहीं किए थे. वहीं जब अल्लू अर्जुन थिएटर से बाहर निकल रहे थे तो बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए, जिसके कारण चारों ओर भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई. 

NSIT
Nsmch

पुष्पा 2 को बड़ी सफलता मिली है. फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इन सबके बीच अब अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पटना में हुआ था ट्रेलर लॉन्च

पटना के गांधी मैदान में बीते 17 नवंबर को ही फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया था.  ट्रेलर लॉन्चिंग में लाखों भीड़ जुटी थी. इस दौरान अल्लू अर्जुन ने झुककर सबका अभिवादन किया था. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. भारी भीड़ को देखकर अल्लू अर्जुन अभिभूत हो गये थे.