LATEST NEWS

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

shah rukh khan death threat - सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली धमकी, फोन कर मांगी फिरौती, पुलिस ने शुरू की जांच

shah rukh khan death threat - सलमान खान के बाद शाहरुख खान को भी फिरौती के लिए धमकी दी गई है। धमकी देनेवाले ने शाहरुख से करोड़ो की मांग की है। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

shah rukh khan death threat - सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान
शाहरुख खान को मिली धमकी- फोटो : NEWS4NATION

DESK - फिल्मी सितारों को फिरौती के लिए धमकी दिये जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक सलमान खान को फिरौती के लिए धमकी दी जा रही थी। अब किंग खान शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। शाहरुख को यह धमकी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मिली है। जिसमें ब्रांदा पुलिस ने फैजान खाना नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 पुलिस ने शुरू की जांच
 रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एक कॉल पर धमकी मिली है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया है। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है।

Diarch GO

कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हमें करोड़ों रुपये दें. नहीं तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा और फिर कॉल को काट दिया। मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामले में है। धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बढ़ सकती है शाहरूख की सिक्योरिटी

शाहरुख के नाम की धमकी भरी कॉल के बाद माना जा रहा है कि शाहरुख खान की सिक्योरिटी में भी इजाफा किया जाएगा। सुपरस्टार के घर मन्नत की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने मन्नत के बाहर बैरिगेट लगाए हुए थे।

NSIT
Nsmch