LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • Patna Graduate Constituency: निर्णायक जीत की तरफ जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार, मोकामा में जश्न, पटाखों से गूंजे चौक-चौराहे

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

MURDER IN TRAIN - चलती ट्रेन में सीट को लेकर बदमाशों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, दो भाइयों को किया घायल, देखते रह गए ट्रेन के दूसरे यात्री

MURDERN IN TRAIN - एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक गुट के बदमाशों ने तीन भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

 MURDER IN TRAIN - चलती ट्रेन में सीट को लेकर बदमाशों ने युव
चलती ट्रेन में युवक की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - यूपी में जम्मू से वाराणसी आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस में अमेठी में  सीट के लिए युवक की हत्या कर दी गई। वह अंबाला से घर जा रहा था। चलती ट्रेन में उसका सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद 7 लोगों ने उसे जमकर पीटा, चाकू मारा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।। उसने फोन कर दो भाइयों को निहालगढ़ स्टेशन पर बुलाया। आनन-फानन में दोनों भाई स्टेशन पहुंचे। उसे ट्रेन से उतारा। प्लेटफार्म पर उनकी आरोपियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने तीनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। दो सगे भाई भी चाकू से हुए हमले में  घायल हो गए। जिसमें एक भाई का जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है। वहीं दूसरे भाई को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हवीं तत्काल एक्टिव हुई जीआईपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लखनऊ-सुल्तानपुर के बीच अमेठी के निहालगढ़ स्टेशन के पास हुई है।इस दौरान ट्रेन खुल गई तो सारे आरोपी उसी से फरार हो गए। मृतक का नाम तौहिद बताया गया है। 

हत्या के चारों आरोपी।

स्टेशन पहुंचने से पहले भाई को मारा चाकू

दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का है. तौहीद (24) सुल्तानपुर के मड़कियन का पुरवा का रहने वाला था। उसके भाई तौसीफ ने बताया- मेरा भाई अंबाला से आ रहा था। उसकी ट्रेन अंबाला से लखनऊ तक थी। लखनऊ से बेगमपुरा एक्सप्रेस पकड़ी थी। उसे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन आना था।तौसीफ ने बताया- आज सुबह 8 मेरे पास फोन आया कि भैया आप मुझे लेने आ जाओ। मेरा सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद मैं और मेरा छोटा भाई तालिब रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन सुबह 9 बजे स्टेशन पर पहुंची। भाई जनरल डिब्बे में बैठा था।

मैं अंदर गया। देखा तो उसे दो चाकू लगे थे। मुझे देखकर रोने लगा और गले लग गया। उसकी पीठ से खून निकल रहा था। मैंने उसे ट्रेन से नीचे उतारा। इसके बाद आरोपियों ने फिर हमला कर दिया। हमले में तीनों भाई घायल हो गए।

NSIT
Nsmch

आरपीएफ के पहुंचने से पहले ट्रेन हो चुकी थी रवाना

वह बचने के लिए बाहर भागे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती ट्रेन चल चुकी थी और हमलावर भी उसी में सवार होकर निकल गए। पुलिस ने तीनों भाइयों को जगदीशपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तौहीद को मृत घोषित कर दिया। तौहिद की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। तीसरे घायल तौसीफ का इलाज सीएचसी जगदीशपुर में चल रहा है।

चारों हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायरलेस से आगे के स्टेशनों को भी घटना की जानकारी दी गई। सुल्तानपुर से लेकर वाराणसी तक अलर्ट कर दिया गया। जीआरपी ने सुल्तानपुर में चार हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सुलतानपुर के लम्भुआ निवासी दीपक कुमार गौतम, पवन कुमार गौतम, सुजीत कुमार गौतम और मिथुन गौतम के रूप में हुई है। 

इधर, घटना की सूचना मिलने पर अमेठी के एसपी अनूप सिंह भी सीएचसी पहुंचे। घायल तौसीफ का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन निहालगढ़ जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। । एसपी ने बताया कि मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जीआरपी सुलतानपुर द्वारा की जा रही है।