LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

CRICKET NEWS - पूर्व टेस्ट क्रिकेटर की मां की फ्लैट में मिली लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, क्रिकेटर की पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी

Former test cricketer's mother's body found in flat

DESK : लंबे  समय तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे व टीवी एक्टर सलील अंकोला की मां माला अशोक अंकोला का शव उनके ही पूणे स्थित घर से शव बरामद किया गया है। उनके चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि माला अंकोला की हत्या की  गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। क्रिकेटर सलिल अंकोला के लिए यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि क्योंकि उनकी पहली पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। 

माला अंकोला की मौत को लेकर बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में जब घर पर काम करने के लिए हेल्पर पहुंची और उन्होंने घर की घंटी बजाई तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद हेल्पर ने अपनी बेटी को बुलाकर जानकारी दी। उसके बाद हेल्पर के पति ने घर का दरवाजा खोला। उस वक्त माला अंकोला खून से लथपथ थी। उसकी गर्दन पर चाकू का घाव था।उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी

पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी सलिल अंकोला की पहली पत्नी परिणीति अंकोला ने साल 2013 में खुदकुशी कर ली थी। उस समय वह अपने मायके गईं हुई थी और घर के बाकी लोग एक शादी अटेंड करने गए हुए थे।

ऐसा रहा अंकोला का क्रिकेट करियर

टीम इंडिया के लिए 20 वनडे और एक टेस्ट खेल चुके हैं अंकोला सलिल अंकोला टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट और 20 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 13 और टेस्ट में दो विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 54 फर्स्ट क्लास और 75 लिस्ट ए मुकाबले भी खेले।

NSIT
Nsmch

सचिन-द्रविड़ और गांगुली के साथ खेले अंकोला सलिल अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर, 1989 को कराची में टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि ये मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। सलीम मलिक अंकोला के पहले शिकार थे। अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में ही वनडे डेब्यू किया था और उनका पहला वनडे विकेट इमरान खान थे। अंकोला अपने करियर का आखिरी मैच डरबन में 1997 में सचिन की कप्तानी में खेले।

क्रिकेट में करियर लंबा नहीं चलने के कारण अंकोला टीवी सीरियल्स की तरफ रूख किया। जहां उन्होंने आधा दर्जन सीरियल्स में काम किया। जिसमें कोरा कागज, दस्तक जैसे सीरियल्स शामिल हैं।