LATEST NEWS

  • नई दिल्ली और हावड़ा के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, आसनसोल मंडल के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
  • नई दिल्ली और हावड़ा के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, आसनसोल मंडल के इन स्टेशनों

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने द्वेषपूर्ण मुकदमों पर दिखाई सख्ती , व्यक्तिगत रंजिश के लिए आपराधिक कार्यवाही और संज्ञान आदेश किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने द्वेषपूर्ण मुकदमों पर दिखाई सख्ती , व्यक्तिगत रंजिश के लिए आपराधिक कार्यवाही

  • बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने दी बधाई
  • बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

Coal mine: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूरों में एक का शव तीसरे दिन हुआ बरामद, नौसेना, सेना, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

कोयला खदान में कथित रूप से अवैध खनन के लिए घुसे 9 मजदूरों में एक का शव घटना के तीसरे दिन बरामद हुआ है. इस घटना में कुल 9 मजदूरों के लापता होने की खबर आने के बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है.

Coal mine
Coal mine- फोटो : news4nation

Coal mine: कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण जमीन के काफी भीतर फंस गए 9 मजदूरों में एक का शव बरामद हुआ है। असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव सेना के गोताखोरों ने बुधवार को बचाव अभियान के तीसरे दिन बरामद कर लिया।  

अधिकारियों ने बताया कि आठ अन्य खनिकों के बचने की संभावना कम है, हालांकि नौसेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों की एक टीम ने खनिकों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Diarch GO

उमरंगसो के ‘3 किलो’ इलाके में स्थित कोयला खदान में सोमवार को अचानक पानी भर जाने के बाद मजदूर फंस गए थे। अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों ने सुबह के समय खदान के अंदर शव को ढूंढ निकाला, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, 21 पैरा गोताखोरों ने खदान के तल से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। शर्मा ने कहा कि बचाव अभियान जोरों से जारी है और सेना तथा एनडीआरएफ के गोताखोर पहले ही खदान के अंदर प्रवेश कर चुके हैं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि नौसेना के जवान घटनास्थल पर हैं। शर्मा ने कहा था कि खदान अवैध प्रतीत होती है और पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।