LATEST NEWS

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव, जानें क्या-क्या बदलेगा

नीट यूजी परीक्षा 2025 में बड़े बदलाव होने की संभावना है। परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया जा सकता है और छात्रों को परीक्षा देने के अवसर सीमित हो सकते हैं। जानिए पूरी बात इस खबर में...

NEET
NEET- फोटो : NEET

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा सकती है। इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के अवसर भी सीमित किए जा सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बार परीक्षा पैटर्न में कुछ अहम बदलावों का संकेत दिया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गड़बड़ियों ने बदला नीट का पैटर्न?

साल 2024 में आयोजित नीट यूजी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इसके बाद, केंद्र सरकार ने परीक्षा को लेकर एक समिति का गठन किया। इस समिति के अध्यक्ष इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन थे। इस समिति ने कई सिफारिशें की हैं. कहा गया है कि नीट परीक्षा को जेईई मेन की तरह कई चरणों में आयोजित किया जाए। परीक्षा को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन) में कराने की संभावना पर विचार हो। बता दें कि अब तक परीक्षा केवल पेपर आधारित होती थी।

आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए कई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटोग्राफ और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर (आगे के सभी संचार इन्हीं माध्यमों से होंगे) भी जरूरी होगा।

नीट यूजी 2025: जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

नीट यूजी 2025 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले साल की बात करें तो आवेदन 9 फरवरी, 2024 से शुरू हुए थे। परीक्षा का आयोजन 5 मई, 2024 को हुआ था। गड़बड़ियों के चलते 23 जून, 2024 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। फाइनल रिजल्ट 20 जुलाई, 2024 को घोषित किए गए।

NSIT
Nsmch

बदलाव छात्रों के लिए चुनौती या मौका?

नीट परीक्षा में प्रस्तावित बदलाव छात्रों के लिए एक नई चुनौती हो सकते हैं। कई चरणों में परीक्षा और हाइब्रिड मोड से पढ़ाई की रणनीति बदलनी पड़ेगी। लेकिन यदि इसे सही तरीके से लागू किया जाए तो यह कदम छात्रों के लिए लाभकारी भी हो सकता है। परीक्षा को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी तैयारी पर फोकस करें। परीक्षा की सभी आधिकारिक जानकारी NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी