LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

Sarkari Naukri: भारत सरकार की बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

भारत सरकार की प्रमुख बीमा कंपनी, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) ने स्केल I असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे।

job
job- फोटो : Sarkari Naukri

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) में स्केल-I असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन का सुनहरा अवसर है। 4 दिसंबर 2024 से इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया आईबीपीएस के माध्यम से संचालित की जा रही है, और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर किया जा सकता है।

आवश्यक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, बीकॉम, बीई/बीटेक, एलएलबी, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स, आईटी, एमसीए या एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी) के लिए यह न्यूनतम अंकों की सीमा 55% है। आयुसीमा की बात करें तो, 1 नवंबर 2024 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

रिक्तियों का विवरण

GIC में कुल 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए पदों का ब्योरा इस प्रकार है:

  • सामान्य: 18 पद
  • फाइनेंस: 18 पद
  • इंजीनियरिंग: 05 पद
  • एचआर: 06 पद
  • लीगल: 09 पद
  • एक्चुअरी: 10 पद
  • आईटी (सॉफ्टवेयर): 22 पद
  • इंश्योरेंस: 20 पद
  • मेडिकल (MBBS): 02 पद

चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि: एमबीबीएस डॉक्टर्स को केवल इंटरव्यू के आधार पर चयनित किया जाएगा अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा संभवत: 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹1000 और एससी, एसटी, पीएच और सभी महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन निःशुल्क है। 

इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार GIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। यह नौकरी न केवल सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर है बल्कि इसे सुरक्षित भविष्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें