LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

PM Internship Scheme 2024: युवाओं के लिए इन कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर, जल्द करें आवेदन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 युवाओं को देश की शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देकर उनके करियर को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करती है। 6.21 लाख आवेदनों में से 1.27 लाख चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने तक स्टाइपेंड, बीमा कवर और स्किल डेवलपमेंट

PM Internship Scheme 2024: युवाओं के लिए इन कंपनियों में इंट

केंद्र सरकार ने देशभर के युवाओं के लिए नौकरी के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरी की गई थी। अब कॉरपोरेट मंत्रालय चयन प्रक्रिया पर काम कर रहा है, जिसके बाद 2024-25 बैच के पहले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

6.21 लाख आवेदन और 1.27 लाख चयन

मंत्रालय के अनुसार, पहले चरण के लिए 6.21 लाख युवाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 1.27 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को देश की 500 प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

इंटर्नशिप के फायदे

योजना के तहत, चयनित युवाओं को आईटी, बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, ऑटोमोबाइल, कृषि, और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।

  • स्टाइपेंड: केंद्र सरकार की ओर से ₹4500 और कंपनियों की CSR फंड से ₹500 मिलाकर कुल ₹5000 मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि 10-12 महीनों तक प्रदान की जाएगी।
  • एकमुश्त सहायता: ₹6000 अतिरिक्त सहायता राशि।
  • बीमा कवर: इंटर्नशिप अवधि के दौरान सभी चयनित उम्मीदवारों को बीमा कवर मिलेगा।

1 करोड़ युवाओं को लाभ

भारत सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुंचाया जाए। चयनित अभ्यर्थियों को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा, जिससे वे स्किल्ड प्रोफेशनल बन सकेंगे और अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • योजना का लाभ 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मिलेगा।
  • इंटर्नशिप को नौकरी में बदलने की कोई गारंटी नहीं है।
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

NSIT
Nsmch