LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! उत्तराखंड में अध्यापक पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

क्या आप शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं? उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (प्राइमरी और एलटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो एक स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

teacher

अगर आप भी सरकारी नौकरी के इंतजार में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जनजाति कल्याण विभाग के तहत ग्रुप सी के असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 नवंबर 2024 से लेकर 10 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।


UKSSSC Recruitment 2024: कौन-कौन से पदों पर भर्ती?

  1. सहायक अध्यापक (प्राइमरी शिक्षा) - 15 पद
  2. सहायक अध्यापक (एलटी - कंप्यूटर) - 12 पद

Diarch GO


योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।

  • सहायक अध्यापक (प्राइमरी शिक्षा) के लिए: स्नातक की डिग्री के साथ दो वर्षीय शिक्षा शास्त्र (डीएलएड, बीटीसी आदि) का डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • सहायक अध्यापक (एलटी - कंप्यूटर) के लिए: कंप्यूटर साइंस में स्नातक या बीसीए डिग्री के साथ एलटी डिप्लोमा या बीएड की डिग्री अनिवार्य है।
    सभी पद राजपत्रित अस्थाई अंश स्थाई पेंशन युक्त हैं।


जानें वेतनमान

  • सहायक अध्यापक (प्राइमरी): ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह लेवल 6 के अनुसार।
  • सहायक अध्यापक (एलटी): ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह लेवल 7 के अनुसार।

NSIT
Nsmch


चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि 23 फरवरी 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारी पढ़ें।

अंतिम तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024